AAJ KA MAUSAM: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी में मानसून ने दस्तक दी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और बारिश की उम्मीद बढ़ी है। उत्तराखंड और झारखंड में भी मानसून सक्रिय हो गया है, जबकि सिक्किम में भूस्खलन से हानि हुई है।

Photo of author

Written byManju Chamoli

Published on

AAJ KA MAUSAM: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
Monsoon has arrived

AAJ KA MAUSAM: दिल्ली एनसीआर में बीते देर रात से बादलों का डेरा रहा, जिसके चलते कई जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। सिक्किम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है और कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश के कई अन्य इलाकों में भी तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

कहां और कब होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश

  • लखनऊ: दो दिन तक आंधी और गरज के साथ तेज बारिश होगी।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: उमसभरी गर्मी रहेगी, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मानसून इस साल उत्तर प्रदेश में 2 से 3 दिन बाद दस्तक देगा।

उत्तराखंड

  • मैदानी और पहाड़ी इलाके: अगले 24 घंटे में प्री-मानसून बारिश होगी।
  • कुमाऊं मंडल (नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर): 24 से 26 जून तक तेज बारिश होगी।

मानसून की दस्तक

झारखंड में मानसून ने बीते सालों की तुलना में देर से दस्तक दी है। इस साल 21 जून को मानसून आया, जबकि पिछले साल 19 जून को आया था। उत्तर प्रदेश में इसे अभी 2 से 3 दिनों की देरी से आने की संभावना है।

मानसून से बचने के लिए अपने घर की छतों और नालियों की जांच करें। अपने पास हमेशा बैटरी, टॉर्च, अतिरिक्त पानी, और खाने की चीजें रखें और मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करें।

यह भी देखें 1 जुलाई से खुशखबरी! DOPPW ने पेंशनभोगियों के लिए शुरू किया विशेष अभियान

1 जुलाई से खुशखबरी! DOPPW ने पेंशनभोगियों के लिए शुरू किया विशेष अभियान

सिक्किम में लगातार बारिश होने से भूस्खलन काल बना हुआ है, जहां अब तक तमाम घर दबने के साथ कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। हालांकि, अभी भी उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का असर जारी रहने वाला है। आईएमडी की मानें तो मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है, जिससे कुछ जगह बारिश देखने को मिल रही है। इनस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जानिए कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन आंधी और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी हिस्सों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में 24 से 26 जून को तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे से प्री-मानसून बारिश का आगाज हो हो जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना जताई है।

इन हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल से पाकुड़ और बरहड़वा के रास्ते मानसून शुक्रुवार को झारखंड में दस्तक दे चुका है। रांची मौसम विभाग के अनुसार, अभिषेक आनंद ने मानसून के झारखंड में दस्तक देने की पुष्टि भी कर दी है। इस साल मानसून बीते साल से दो दिन बाद यहां दस्तक दी है। साल 2023 में मानसून 19 जून को यहां दस्तक दे चुका है, लेकिन इस बार देरी से चल रहा है। अभी यूपी में मानसून करीब 2 से 3 तीन दिन बा दस्तक देगा।

यह भी देखें Agniveer Yojana: अब अग्निवीरों को किया जाएगा परमानेंट, जाने क्या है खबर

Agniveer Yojana: अब अग्निवीरों को किया जाएगा परमानेंट, जाने क्या है खबर

Leave a Comment